{"_id":"69b6da82d68f7860d50553c9","slug":"wont-question-pm-modi-on-why-he-gave-oil-to-bangladesh-atul-pradhan-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111857-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से सवाल नहीं पूछेंगे कि बांग्लादेश को तेल क्यों दिया : अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से सवाल नहीं पूछेंगे कि बांग्लादेश को तेल क्यों दिया : अतुल प्रधान
विज्ञापन
काशीराम जयंती पर आयोजित गोष्ठी पर विचार रखते विधायक अतुल प्रधान (फलावदा)
गांव गड़ीना में आयोजित कांशीराम जयंती पर विधायक ने भाजपाइयों पर बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव गड़ीना में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक अतुल प्रधान व पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कांशीराम, महर्षि वाल्मीकि, डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूलमाला अर्पित की।
विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपाई नफरत की राजनीति कर रहे हैं। हर मुद्दे को सांप्रदायिक बनाने के प्रयास व सोशल मीडिया पर नफरत बांटी जा रही है। विधायक ने कहा कि दौराला में शाहरुख खान का नाम जपने वाले पीएम मोदी से सवाल नहीं पूछेंगे कि बांग्लादेश को तेल क्यों दिया है। देश को बर्बादी की दिशा में ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। जनता सरकार की मंशा भांप चुकी है। विधायक ने विपक्षियों की साजिश से सावधान रहने का आह्वान किया। प्रदेश में समाजवादी पार्टी दलित अति पिछड़े वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर प्रवीण प्रधान नैडू, मोहित तोमर, मोनू पंवार, बाबर रिज़वी, नितिन कटारिया, अनमोल कुमार आदि मौजूद रही।