फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Won a Medal at the Nationals... Annu Rani Fails to Qualify for the Commonwealth Games

Meerut News: नेशनल में पदक जीता...कॉमलवेल्थ गेम्स में क्वालिफाई नहीं कर पाई अन्नू रानी

Sat, 23 May 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Won a Medal at the Nationals... Annu Rani Fails to Qualify for the Commonwealth Games
- रांची में चल रही सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रांची झारखंड में चल रही 29वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मेरठ के बहादुरपुर निवासी गोर्ल्डन गर्ल अन्नू रानी ने भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने पदक तो प्राप्त कर लिया लेकिन वह इसी वर्ष होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में क्वालिफाई नहीं कर सकी। अब उनकी नजर एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल पर होंगी।
अन्नू रानी ने शादी के बाद अपनी दूसरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें क्वालिफाइंग मार्क 59.79 मीटर भाला फेंकना था लेकिन वह 55.91 मीटर दूरी ही तय कर सकी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 53.87 मीटर, दूसरे प्रयास में 52.51 मीटर, तीसरे प्रयास में 55.91 मीटर, चौथे प्रयास में 52.13, पांचवा प्रयास विफल रहा और छठे प्रयास में 53.94 मीटर दूरी तय कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वह इस प्रतियोगिता में पदक तो प्राप्त कर पाई लेकिन कोमनवेल्थ गेम्स क्वालिफाइंग मार्क को पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला स्थान हरियाणा की शिल्पा रानी ने 56.46 मीटर दूरी के साथ प्राप्त किया जबकि प्रतियोगिता का मीट रिकॉर्ड 63.24 मीटर दूरी के साथ अन्नू रानी के ही नाम है। उन्होंने यह रिकार्ड 2021 में बनाया था। इसके अलावा नेशनल रिकॉर्ड भी अन्नू रानी के नाम है जो उन्होंने 63.82 मीटर दूरी के साथ 2022 में बनाया था। अब अन्नू रानी की नजर एशियन गेम्स पर होंगी। इसके लिए उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू की उपलब्धियां...
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता
2025-- इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed