फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women's State Hockey Competition to be held in Meerut from January 7

Meerut News: सात जनवरी से मेरठ में होगी महिला स्टेट हॉकी प्रतियोगिता

Fri, 12 Dec 2025 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Women's State Hockey Competition to be held in Meerut from January 7
- मेरठ समेत 18 मंडलों और दो स्पोर्ट्स काॅलेजों की टीमें प्रतिभाग करेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात जनवरी से सब जूनियर महिला वर्ग की स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। लंबे अरसे के बाद मेरठ में कोई स्टेट चैंपियनशिप होने जा रही है। प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
स्टेडियम में एस्टोटर्फ हॉकी मैदान बनाया गया था। मैदान को बने वर्षों बीत गए हैं, लेकिन यहां अभी तक कोई बड़ी प्रतियोगिता नहीं हुई। अब वर्ष 2026 के शुरू में ही यहां सब जूनियर महिला वर्ग की स्टेट हॉकी चैंपियनशिप होने जा रही है। यहां 20 टीमें शामिल होंगी। हॉकी कोच भूपेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ मंडल की टीम का चयन माह के आखिर में किया जाएगा। इसके लिए मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत और हापुड़ से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी और कोषाध्यक्ष ने भी इसे लेकर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि मेरठ में स्टेट चैंपियनशिप होने से यहां हॉकी और और बढ़ावा मिलेगा। जिला संघ की ओर से भी आगे प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed