{"_id":"69ad9fa261a69eaab60b7567","slug":"womens-day-sardhana-municipality-launched-a-cleanliness-campaign-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111587-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस : सरधना पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस : सरधना पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
महिला दिवस पर सरधना पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान, 8 से 14 मार्च तक होंगी जागरूकता गतिविधियां
- 8 से 14 मार्च तक होंगी जागरूकता गतिविधियां
सरधना। नगर पालिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च से 14 मार्च तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य लीडर एवं स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) सरधना की ब्रांड एंबेसडर डॉ. संगीता पुंडीर ने नगरवासियों से अपील की कि वह अपने घरों और दुकानों का कूड़ा डस्टबिन में रखें और पालिका की गाड़ी में ही दें। उन्होंने कहा कि कूड़े को अलग-अलग कर देने से उसका सही तरीके से निस्तारण और प्रोसेसिंग संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने नगरवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेने, नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर सभासद अंजलि, कविता, तनिका जैन, शगुफ्ता, नेहा जैन, दानिस्ता, शायदा उर्फ शाहिदा, शमीना, फिरदोस, राहत परवीन सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।