फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women were made aware under the Mission Shakti campaign.

Meerut News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया

Wed, 12 Nov 2025 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware under the Mission Shakti campaign.
सरधना। नगर पालिका सभागार में मिशन श​क्ति अ​भियान में महिलाओं को जागरूक किया गया। संवाद
सरधना। नगर पालिका सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने महिलाओं को सशक्त बनने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मानजनक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभासद शानू जैन, राहुल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed