फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women were made aware under Mission Shakti 5.0

Meerut News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Thu, 02 Oct 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware under Mission Shakti 5.0
रोहटा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूठखास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
रोहटा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पूठखास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास विभाग की महिला केंद्रित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह इन योजनाओं का लाभ लें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल, ग्राम प्रधान महेश कुमार राणा, पंचायत सहायक पूजा, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम सहित में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अर्चना तिवारी ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन जैसे टोल फ्री नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह डरें नहीं, अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed