फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women was burnt by husband

यूपी: बच्चों के कपड़े लेने ससुराल आई पत्नी को शराबी पति व देवर ने जिंदा जलाया, हालात गंभीर

Tue, 05 Nov 2019 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
women was burnt by husband
रजबन बडा बाजार की अर्चना दयानंद अस्पताल मे भर्ती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक महिला को दहेज के लिये उसके शराबी पति व देवर ने केरोसिन उंड़ेलकर जला दिया। महिला की हालत गंभीर बनी है। मेरठ में दो अस्पतालों में उपचार के बाद महिला को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सदर बाजार थानाक्षेत्र में रजबन बाजार निवासी अर्चना की शादी दस साल पहले जग्गू से हुई थी। दंपती में विवाद चल रहा था, जिसके चलते अर्चना मायके में थी।

सोमवार को महिला अपने बच्चों के कपड़े लेने के लिए रजबन बाजार स्थित ससुराल में गई थी। आरोप है कि पति जग्गू और देवर राहुल ने पहले उससे मारपीट की और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसमें अर्चना 80 फीसदी झुलस गई।

विज्ञापन

इस वारदात की जानकारी पर यथार्थ के सारथी की सदस्य वंदना आहुजा मौके पर पहुंची। वंदना ने स्थानीय लोगों की मदद से अर्चना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। सदर बाजार थाने में पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

संस्था का अस्पताल में हंगामा
इस वारदात की जानकारी लगने पर यथार्थ के सारथी संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में पहुंचीं। इलाज में लापरवाही और आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर हंगामा किया। जानकारी पर एसओ सदर मौके पर पहुंचे। तहरीर लेकर पति और देवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed