फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women started complaining of stomach ache after eating buckwheat pakoda and puri.

Meerut News: कुट्टू की पकौड़ी, पूड़ी खाते ही पेट दर्द से कराहने लगीं महिलाएं

Fri, 04 Oct 2024 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Women started complaining of stomach ache after eating buckwheat pakoda and puri.
मेरठ। नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने पर 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द हो गया और उल्टी होने लगी। महिलाएं कराहने लगीं। लोग उन्हें अस्पताल में लेकर दौड़ पड़े। जिला अस्पताल में इलाज में देरी हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित मलियाना और ब्रह्मपुरी के इंदिरापुरम में बृहस्पतिवार रात को महिलाओं और बच्चों को उल्टी होने लगी। मलियाना की 18 महिलाओं और सात बच्चों को बागपत रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इंदिरापुरम की 20 महिला और पांच बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में मलियाना की आठ महिलाएं भी जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि नवरात्र पर व्रत रखा था। शाम को कुट्टू के आटे के पकौड़ी, पराठे और पूड़ी बनाई थी। इसे खाते ही उल्टी होने लगी। पेट में दर्द हुआ। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी लगने पर टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में इलाज में देरी होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने डॉक्टरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस की दुकान से खरीदा था आटा
जिला अस्पताल में भर्ती मलियाना भोला रोड निवासी अंशुल (18), प्रीति (17), रमेश(18), वरुण शर्मा(30), राधा शर्मा(26) ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोस की परचून की दुकान से बृहस्पतिवार सुबह ही कुट्टे का आटा खरीदा था। शाम को आटे से पराठे, पकौड़ी और पूड़ी बनाकर खाई थी। इंदिरापुरम निवासी भारती (35), बिंदिया (30), विशाल (25) और 50 साल की मंहिद्री ने बताया कि उन्होंने बुधवार को कुट्टू का आटा पड़ोस में परचून की दुकान से लिया था। शाम को पकौड़ी बनाकर खाई थी, इसे खाते ही बीमार हो गए।

देर रात तक अस्पताल में हुआ हंगामा
देर रात जिला अस्पताल में महिला और बच्चे को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। अपने-अपने मरीज को भर्ती कराने के लिए अस्पताल में कर्मचारियों से तीमारदार भिड़ गए। भर्ती करने में देरी होने पर लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। देर रात तक इलाज कराने आए लोगों को भर्ती करने के लिए मारामारी रही। हालांकि देर रात सभी महिला और बच्चों का इलाज शुरू करा दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उपचार में देरी होने पर हंगामा की सूचना मिलते ही देहलीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाया गया। उनका उपचार कराया जा रहा है।


खराब होगा कुट्टू का आटा : ईएमओ
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. लॉरेंस वर्मा ने बताया कि कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पकौड़ी और पराठे खाने से महिला व बच्चे बीमार हुए हैं। अंदेशा है कि कुट्टू का आटा पुराना होगा। वह खराब हो चुका होगा। कुछ दुकानदार एक साल पुराना आटा अपनी दुकान में रखते हैं। नवरात्र आने पर उनको फिर से बेचने लगते हैं। मामला फूड प्वाइजनिंग का है। उपचार भी समय पर शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed