फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women should not consider themselves weak, fought for the rights

अपने को कमजोर न समझें महिलाएं, हक के लिए लड़े

Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women should not consider themselves weak, fought for the rights
अपने को कमजोर न समझें महिलाएं, हक के लिए लड़े
विज्ञापन

- सपा ने मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को सपा महिला समिति ने चौधरी चरण सिंह पार्क में महिला घेरा बनाकर मनाया। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं की दुर्दशा हो रही है और कहीं कोई सुनने वाला नहीं है।
उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्मदिवस राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सपा महिला समिति ने गोष्ठी कर महिलाओं से संबंधित समस्याओं को उठाया। मुख्य अतिथि मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर ना समझें, अपने हक के लिए लड़ाई लड़े। सपा सरकार में महिलाओं की बेहतर स्थिति थी।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं दीपू मनोठिया ने कहा कि आज के समय महिलाओं के खिलाफ अपराध और महंगाई बढ़ रही है। सपा के समय महिला हेल्पलाइन (181), महिला पावर लाइन (1090) को भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि सीमा प्रधान ने कहा कि महिलाओं की पोषण की समस्या, घरेलू हिंसा, शिक्षा की उपेक्षा, नौकरी में भेदभाव, (शिक्षिका, आशा, आंगनबाड़ी), राजनीतिक उपेक्षा और गरीब निराश्रित महिलाओं की पेंशन की समस्या है। संचालन जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने किया। मृदुला यादव, इरशाद जहां, अनीता पुंडीर, अख्तरी बेगम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं, शहर विधानसभा क्षेत्र के करीमनगर इंदिरा गांधी पार्क में भी महिला घेरा कार्यक्रम हुआ। इसमें रिहाना, अफ़साना, रुकसाना, रिजवाना, सलमा और बेबी रहीं। अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष जानू चौधरी ने की। संचालन समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी ने और मुख्य अतिथि शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी रहे। इसके अलावा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में भी महिला घेरा कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed