फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women should be protected, most of the harassment happens in autos.

Meerut News: महिलाओं को मिलनी चाहिए सुरक्षा, ऑटो में होती है सबसे ज्यादा छेड़छाड़

Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Women should be protected, most of the harassment happens in autos.
महिला संवाद समाचार फोटो।
शहर के विकास में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है लेकिन अभी भी एक समस्या जस की तस है। वह है महिलाओं की सुरक्षा की। घर से बाहर कहीं भी जाते समय महिलाएं सुरक्षित रहे ये बहुत जरूरी है। अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने कहा कि महिलाएं ही हैं जो दूसरी महिलाओं को जागरूक कर सकती हैं। संस्थाओं को गांवों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें सुरक्षा और व्यापार में जागरूक करने ही जरूरत है।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं शिक्षिकाओं और समाजसेवियों ने अपनी मांग उठाने के साथ ही कुछ सुझाव भी दिए। शहीद मंगल पांडे कॉलेज से प्रो. लता कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए लड़कों को भी सिखाएं कि एक महिला के साथ किस तरह व्यवहार करना चाहिए। हर कोई महिलाओं को तो बचाव के तरीके बताता है, पर अब पुरुषों की बारी है ये समझने की।
विज्ञापन


सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि यातायात, सड़कें यानि शहर को और विकास की जरूरत है। इसमें सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगासागर निवासी रायना ने कहा कि हमें महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक ग्रुप बनाने की जरूरत है। जिससे वे व्यापार के बारे में समझें और अपना खुद का व्यापार शुरू करें। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। महिलाओं को सही प्रशिक्षण, सुरक्षा और वित्तीय सहयोग मिलता रहे, तो वे शहर के आर्थिक विकास की रीढ़ साबित हो सकती हैं।



पायल जैन ने कहा कि आजकल किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल है। महिलाओं को ही आगे आकर एक-दूसरे की मदद करनी होगी।



कुमकुम गोयल ने कहा कि सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ ऑटो में की जाती है, खासकर कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ। छात्राओं को ये समझना होगा कि चुप रहकर सहने से अपराध और बढ़ेगा ही, बल्कि निडर होकर तभी उनसे सामना करें।



हेल्थ एंड फिटनेस क्लब से सोनम वर्मा ने कहा कि सभी एनजियों की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं, ताकि महिलाएं जागरूक हो सकें। महिला को महिला की स्पोर्ट करनी होगी। तभी चांहें रोजगार हो या सुरक्षा तभी समस्याओं का हल निकलेगा।



दीपा भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं के लिए योजनाएं तो चलाई जा रहीं हैं, पर उनके पास तक योजनाएं पहुंच नहीं रहीं। संस्थाओं द्वारा गांव व छोटे-छोटे एरिया में जाकर जागरूक करने की जरूरत है।




मीनाक्षी पाल ने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत महिलाओं को ऋण, प्रशिक्षण और सब्सिडी की सुविधा अच्छे से दी जानी चाहिए। इससे महिलाओं में व्यापार शुरू करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन मार्केटिंग से व्यापार को शहर और शहर से बाहर भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed