{"_id":"5f4579098ebc3eabec6b2325","slug":"women-protest-against-opening-liquor-store-by-doing-bhajan-kirtan-city-news-mrt4980003180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन-कीर्तन कर महिलाओं ने किया शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन-कीर्तन कर महिलाओं ने किया शराब की दुकान खोलने का विरोध
विज्ञापन

मेरठ। कई दिन की शांति के बाद मंगलवार को एक बार फिर जागृति विहार सेक्टर-6 में खुली शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया। गले में स्लोगन लिखी तख्ती व ढोलक के साथ पहुंची महिलाओं ने भजन और कीर्तन किया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के चलते वह दुकान बंद नहीं करा पाई।
जागृति विहार सेक्टर-6 में खुली शराब की दुकान का पहले दिन से विरोध हो रहा है। लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। आबकारी विभाग के अफसर और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया था, जिसके बाद तीन दिन विरोध नहीं हुआ। मंगलवार सुबह एक बार फिर महिलाओं का वहां जमावड़ा लग गया। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इन महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया और फिर वहीं पर भजन-कीर्तन करने लगीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं में शामिल विमलेश का कहना था कि अगर यहां शराब की दुकान खुलने से अराजकता बढ़ेगी। महिलाओं और लड़कियों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा। इसलिए वह किसी भी कीमत पर यह दुकान नहीं खुलने देंगे।
उधर, आबकारी विभाग के अफसर महिलाओं के विरोध से परेशान हैं। उनका कहना है कि हर रोज नए चेहरे यहां दिख रहे हैं जो षड्यंत्र की ओर इशारा करते हैं। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। यह लोग दूसरे क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। इनकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कृष्णा, कविता, सविता, अनिता, श्वेता, राजकुमारी, दिव्या सहित अन्य मौजूद रहीं।