फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women pradhans husband reached in seminar

प्रशिक्षण शिविर में महिला प्रधानों की जगह पहुंचे पति

Sun, 01 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
women pradhans husband reached in seminar
माछरा। ब्लॉक माछरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय सुजल व स्वच्छ गांव कायाकल्प का प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ एडीओ पंचायत अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान के पतियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। जबकि रजिस्टर में हस्ताक्षर महिला प्रधान के नाम से किए गए। मौके पर एक भी महिला प्रधान मौजूद नहीं रही। जिसको लेकर सवाल उठे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिन 14 ग्राम पंचायतों से जड़ौदा, खंद्रावली, कायस्थ बढ़डा, जेई, भटीपुरा, माछरा, ऐत्मादपुर, कासमपुर, महलवाला आदि प्रधानों को आना था। परंतु जड़ौदा प्रधान शबाना, मेघराजपुर में ममता जाटव, जई में फैहजहां, पसवाड़ा में रीना मलिक, कायस्थ बढ़डा में खेरूनिशा, भटीपुरा में मंजू देवी, महलवाला में निर्मला त्यागी, गोविंदपुर शकरपुर में ममता देवी आदि के स्थान पर उनके पति या परिजनों ने प्रशिक्षण में हिससा लिया। परंतु उपस्थिति रजिस्टर में महिला प्रधान के नाम से ही हस्ताक्षर कर दिए गए। जिसको लेकर सवाल खड़े हो गए। महिला ग्राम प्रधानों की उपस्थिति पर उच्चाधिकारियों ने कोई सवाल उठाना ठीक नहीं समझा। जिससे सरकार के इस अभियान पर प्रश्न चिन्ह लगा। प्रशिक्षण तीन दिन चलेगा जबकि तीनों दिन महिला प्रधान के पति या परिजन ही प्रशिक्षण में उपस्थित रहने की संभावना है। इस संबंध में माछरा ब्लॉक के पंचायत एवं अन्य अधिकारियों से इस संबंध में पूछा तो सभी चुप्पी साधते नजर आए। वहां मौजूद दूसरे लोगों ने इस मामले को चिंता का विषय बताया। इस मौके पर ट्रेनर तशरीफ अली त्यागी, पिंटू कुमार, एडीओ पंचायत अमित कुमार आदि ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश त्यागी, शिवराज भाटी, दीपक त्यागी, आरिफ अहमद, भोपाल, अभिषेक कुमार, कंवरपाल, महेश त्यागी, मनोज मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed