फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women power gave the message of maintaining environmental balance

Meerut News: मातृशक्ति ने दिया पर्यावरण संतुलन बनाने का संदेश

Fri, 05 Jun 2026 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 05 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Women power gave the message of maintaining environmental balance
मोदीपुरम। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वार्ड-57 स्थित ओ पॉकेट के श्री बांके बिहारी मंदिर वाले पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद विक्रांत ढाका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। वार्ड अध्यक्ष आलोक रस्तोगी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिया हरियाली बचाने का संदेश
मोदीपुरम। पुलिस मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने पौधरोपण कर किया। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने पीएसी परिसर में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने लगाए पौधे

मोदीपुरम। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वार्ड-57 स्थित ओ पॉकेट के श्री बांके बिहारी मंदिर वाले पार्क में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पांच पौधे रोपे। पार्षद विक्रांत ढाका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। वार्ड अध्यक्ष आलोक रस्तोगी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्षों पर लगाए क्यूआर कोड, दी डिजिटल पहचान

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर मेरठ कॉलेज में बागवानी एवं पर्यावरण समिति के तत्वावधान में कॉलेज परिसर स्थित विभिन्न वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए उन पर क्यूआर कोड लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह और समिति की संयोजक प्रो. रश्मि मिश्रा ने किया। अक्षय इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कॉलेज परिसर में वृक्षरोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रो. केके गुप्ता, डॉ. अमित तोमर, डॉ. श्वेता जैन, श्री पुष्पेंद्र और निधि सिंह का सहयोग रहा। संवाद
आरएएफ कैंप परिसर में किया पौधरोपण

मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आरएएफ वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट धन सिंह बिष्ट और गजेंद्र बहादुर सिंह द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में आरएएफ के जवानों ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनना चाहिए। संवादपर्यावरण कार्यक्रम

छात्राओं को दिलाई पानी बचाने की शपथ

मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने शहीद मंगल पांडे राजकीय कन्या कॉलेज में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने क्लब संस्थापक सावन कनौजिया का पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी ने पानी बचाने की शपथ ली। पचास छात्राओं को जल सहेली नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ईको क्लब समन्वयक प्रो. एसपीएस राणा, डॉ. गौरी, डॉ. कुमकुम, विंदु, कबीर, यश, नीरज, प्रियांशु, नकुल आदि मौजूद रहे। संवाद
घर में प्राण वायु वाटिका बनाने के लिए किया प्रेरित
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान और योग संस्कृति समिति के सदस्यों ने शास्त्री नगर स्थित सुभाष पार्क में पौधारोपण किया। सदस्यों ने लोगों को घरों में पौधा लगाकर प्राण वायु वाटिका बनाने के लिए प्रेरित किया। सुधा अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
सूरजकुंड पार्क में किया पौधरोपण
मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने शुक्रवार को पर्यावरण समिति द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया। शाखा द्वारा सूरजकुंड पार्क में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव नितिन गोयल, संयोजक पीयूष जैन, शाखा संस्थापक विपिन गोयल, संजीव गुप्ता, दीपा, अलका और विकास कंसल सहित कई सदस्य शामिल हुए।


चंद्रलोक पार्क में लगाए पौधे
मेरठ। भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने जागरूकता रैली निकाली। रैली साबुन गोदाम शेरों वाले मंदिर से शुरू होकर चंद्रलोक पार्क नंबर 2 पर समाप्त हुई। साथ ही चंद्रलोक पार्क नंबर 2 में 10 पौधे लगाए गए। शाखा अध्यक्ष कपिल गुप्ता, सचिव नीलम गोयल और कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल सहित पर्यावरण संयोजक अमित गुप्ता, सेवा संयोजक विकास गुप्ता और संस्कार संयोजक ललित मित्तल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed