फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women policemen got scared after seeing the horrifying scene, children shivered

Meerut News: भयावह मंजर देख खौफजदा हुईं महिला पुलिसकर्मी, सिहर उठे बच्चे

Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Women policemen got scared after seeing the horrifying scene, children shivered
सरधना। सरधना थाने में लगी आग की लपटें जैसे-जैसे विकराल होती गईं, जान बचाकर भागते पुलिस वालों की भीड़ भी थाने के बाहर आती गई। लेकिन चार महिला पुलिस कर्मी बैरक में ही फंस गईं। धमाकों की आवाज के बीच उन्हें बचाने के लिए कोई आगे नहीं बढ़ सका। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जान बचने के घंटो बाद भी महिला पुलिसकर्मियों के चेहरे में खौफ साफ नजर आ रहा था। उनके बच्चे भी मां के साथ लिपटे खड़े रहे।
विज्ञापन

लगातार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। भवन के ऊपर बैरक में फंसे पुलिसकर्मियों ने तो कूदकर जान बचाई। लेकिन आग की लपटें महिला बैरक की तरफ पहुंची तो एक महिला दारोगा व तीन सिपाही दहशत में आ गईं। जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ लगाई।
विज्ञापन

एसआई अंजो देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महिला बैरक में रहती हैं। जैसे ही तेज धमाका हुआ तो सभी बच्चे सहम गए और दहशत में आ गए। लगातार धमाकों में वह यह नहीं समझ पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन बच्चों की चीख निकली तो सभी को लेकर सामने स्थित मंदिर की तरफ दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही ज्योति ने बताया कि जैसे ही तेज धमाका हुआ तो दरवाजा खोलने की भी हिम्मत नहीं हुई। केवल धमाकों की आवाज आ रही थी। बाहर देखा तो अफरातफरी का माहौल था। हिम्मत जुटाकर लपटों के पास से भागते हुए जान बचाई। करीब दो घंटों तक कानों में धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।
महिला सिपाही काजोल चौहान ने बताया कि तेज धमाकों की आवाज से बच्चों की चीख निकल रही थी। ऐसा लग रहा था कि थाने में कोई बड़ी तबाही आ गई। खौफनाक मंजर को देख कर दिल सहम गया है।

छाया रानी ने बताया कि आग लगने वाले भवन के बराबर ही उनका बैरिक है। आग लगी तो तेज गति से दुर्गंध फैल गई। सांस लेना मुश्किल हो गया। अपनी छोटी बच्ची को दहशत में देख आंखों से आंसू निकल आए थे। थाना परिसर में अन्य बच्चों मे दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed