फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women police personnel took out a bike rally

Meerut News: महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली

Sun, 21 Sep 2025 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Women police personnel took out a bike rally
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस लाइन से शुरु हुई। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नुपुर गोयल व एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को रवाना किया।
रैली में करीब 200 स्कूटी और बाइकों के साथ महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। रैली पुलिस लाइन से बच्चा पार्क, बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान चौक, हापुड़ अड्डा होते हुए एल और के-ब्लॉक शास्त्रीनगर से गुजरते हुए सेंट्रल मार्केट में संपन्न हुई। रास्ते में शहर के लोगों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीजी ने कहा कि रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व स्वावलंबन की दिशा में महिलाओं को प्रेरित करना है। मिशन शक्ति फेज-5 के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed