{"_id":"68f795660aff70597e00e151","slug":"women-players-won-gold-medal-in-shooting-competition-men-won-silver-medal-meerut-news-c-29-1-mng1004-156934-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियो ने जीते स्वर्ण, पुरुष वर्ग ने रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियो ने जीते स्वर्ण, पुरुष वर्ग ने रजत पदक
Tue, 21 Oct 2025 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
शामली में हुई अंतरमहाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की ओर से शामली के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और पुरूष वर्ग मेें 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता। शनिवार को महाविद्यालय आगमन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
शारिरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर शामली के कॉलेज में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में दीया, दीपांजली और आयुषी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साक्षी सैनी को रजत मिला। 25 मीटर महिला वर्ग की स्पर्धा में छात्रा दीया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में दक्ष मलिक, मिलन, रीतिक राठी ने रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के लगभग 40 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की सफलता पर निदेशक डाॅ. अशोक कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डाॅ. अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप शर्मा, प्रशांत कुमार तथा तरूण वर्मा आदि मौजूद रहे।