फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women players showed their talent in volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगता के लिए महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 07 Aug 2025 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Women players showed their talent in volleyball competition
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में होगा। बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। मेरठ मंडल की टीम में शामिल होने के लिए महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल में बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद की टीम से महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल प्रक्रिया के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। टीम में बुलंदशहर से ईशा, मोनिका, प्रवेश, नीशू, प्रियांशी, अलका का चयन किया गया। हापुड़ से सिद्धी, सौम्या, पायल का चयन किया गया। गाजियाबाद से सारिका यादव, हिमांशी, नेहा, परीक्षा निगम और सृष्टि का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में बीपी चौहान और राकेश चौहान शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


खो-खो के ट्रायल में महिला खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मे मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ के बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर आदि जिलों से महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। ट्रायल प्रक्रिया में खो-खो का प्रदर्शन देखने के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। चयनकर्ताओं में मनोज कन्नौजिया, प्रिया शर्मा, संजय भारद्वाज, गौरव, जयप्रकाश, तनुष पुंडीर, चित्रांश आदि रहे। ट्रायल में खेल प्रदर्शन के बाद नीलम, शिवानी, अजली, तुषा, शगुन, गीतिका, मोनी, तनु यशोदा का चयन किया गया। प्रिया को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट की तिथि आने के बाद टीम रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed