{"_id":"68de58f83fbe257c4c02f5c8","slug":"women-played-sindoor-in-the-procession-of-maa-durga-meerut-news-c-14-1-mrt1002-991923-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां दुर्गा की शोभायात्रा में महिलाओं ने सिंदूर खेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां दुर्गा की शोभायात्रा में महिलाओं ने सिंदूर खेला
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सदर दुर्गाबाड़ी स्थित बंगाली दुर्गा मंदिर से दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान सिंदू
मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति सदर की ओर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां को विदाई देने से पूर्व बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेला। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल होते हुए नानू की नहर पहुंची। भक्तों ने मां के जयकारे लगाए। ढाक की धुन, शंखनाद और ‘बोलो दुर्गा माई की जय’ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में मां के भक्त जमकर झूमे। श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी।
समिति के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि प्रतिमा के निर्माण में पारंपरिक प्राकृतिक पदार्थों एवं जैविक रंगों का ही प्रयोग किया गया। विशेष पुरोहित शिव प्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शांति जल (गंगाजल) प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. सुब्रोतो सेन, प्रधान सचिव अभय मुखर्जी, पूजा सचिव नोबेंदु राय चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंक चैटर्जी, सत्यजीत मुखर्जी रहे।