{"_id":"6a2705c4088495b603049404","slug":"women-of-shastri-nagar-continue-their-protest-perform-sankirtan-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1212204-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर की महिलाओं का धरना जारी, किया संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर की महिलाओं का धरना जारी, किया संकीर्तन
विज्ञापन
- न्याय के लिए ईश्वर से चल रही है प्रार्थना
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आवास विकास परिषद के छोटे मकानों में सेट बैक के नियम के विरोध में शास्त्रीनगर की महिलाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। महिलाओं राम नाम की माला का जाप किया और संकीर्तन करके प्रभु से न्याय की गुहार लगाई।
शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट से शुरू अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शास्त्रीनगर के अन्य सेक्टरों तक पहुंच रही है। आवास विकास की ओर से छोटे भवन स्वामियों को भी नोटिस थमा रहे हैं। नोटिस में मकानों के सेट बैक छोड़ने का हवाला दिया गया है। जिसके बाद से शास्त्रीनगर में 25 मीटर से 60 मीटर तक के भूखंडों पर बने मकानों में रहने वाले परिवार परेशान हैं।
शुरू में सभी व्यापारियों ने धरने-प्रदर्शन किए थे, लेकिन इसके बाद सभी महिलाएं आंदोलन की राह पर हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर दो और तीन में महिलाएं लगातार धरने पर बैठी हैं। बीच-बीच में महिलाओं ने न्याय के लिए जनप्रतिनिधियों का दरवाजा भी खटखटाया है। हालांकि अभी तक राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
अब महिलाओं ने हनुमान चालीसा, श्रीराम नाम की माला और संकीर्तन के माध्यम से प्रभु के चरणों में ध्यान लगाया हुआ है। महिलाओं की मानें तो उन्हें प्रभु से जरूर न्याय मिलेगा। महिला सरिता, सुषमा आदि का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक इसी प्रकार धरना जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- -- --