फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women hockey players celebrated India's victory

Meerut News: भारत की जीत पर महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

Fri, 22 Nov 2024 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Women hockey players celebrated India's victory
मेरठ। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारत की महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम ने तीन बार यह खिताब जीता है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और एनएएस कालेज में जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देने आईं महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भी इस जीत को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। एनएएस कालेज के हॉकी मैदान में हॉकी सचिव प्रदीप चिन्योटी ने भी सभी महिला हॉकी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। यहां खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया गया। एनएएस काॅलेज के हॉकी मैदान की बात करें तो यहां से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। यहां महिला हॉकी खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय टीम की सदस्य रहीं ओलंपियन वंदना कटारिया भी एनएएस कालेज में ही प्रशिक्षण ले चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी अंपायर शिवानी शर्मा ने भी यहीं से प्रशिक्षण लिया है। उनके अलावा ममता, सोनम, शिखा शर्मा, अन्नू मीणा, शिवानी शर्मा समेत कई खिलाड़ी नेशनल व इंटरनेशनल लेवल की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने भी सभी खिलाड़ियों को भारत की जीत की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed