फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women hit fours and sixes on mens ball, Friendship cricket match held at Bhuteshwar ground in Saharanpur

यूपी: पुरुषों की गेंद पर महिलाओं ने जड़े चौके-छक्के, सहारनपुर के भूतेश्वर मैदान पर आयोजित हुआ मैत्री क्रिकेट मैच

Sat, 09 Jan 2021 01:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jan 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women hit fours and sixes on mens ball, Friendship cricket match held at Bhuteshwar ground in Saharanpur
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भूतेश्वर क्रिकेट मैदान पर वरिष्ठ क्रिकेटर्स और महिला एल्विन टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। खास बात यह रही कि इसमें महिला और पुरुष सभी क्रिकेटर शामिल रहे। महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की गेंद पर चौके और छक्के जड़ती नजर आईं। 
विज्ञापन


महिला एल्विन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। महिला एल्विन की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 128 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी भावना तोमर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।
विज्ञापन


वरिष्ठ क्रिकेटर्स की ओर से भूपेंद्र कच्छल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वरिष्ठ क्रिकेटर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर 20.4 ओवर में मैच जीत लिया। गेंदबाजी में कल्पना ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच भूपेंद्र कच्छल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संजीव वालिया, राजकुमार राजू, राजीव गुंबर, फुरकान कुरैशी, राकेश जैन, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव फलतीफुर्रहमान, सत्यम शर्मा, साजिद उमर, राजीव

गोयल उर्फ टप्पू, राकेश शर्मा, विक्की चौधरी, रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग, संजय शर्मा, पार्षद ज्योति अग्रवाल, मनोज जैन आदि मौजूद रहे। 

अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल कल 
अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल रविवार को सुबह दस बजे से ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर्रहमान ने बताया कि यूपीसीए से मिले दिशा निर्देश के तहत यह ट्रायल होगा। एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed