फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women empowerment is not about rights, but about empowerment.

Meerut News: महिला सशक्तीकरण अधिकार का नहीं, सक्षम बनाने का प्रयास

Wed, 15 Oct 2025 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment is not about rights, but about empowerment.
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय वीर सिंह ने महिला सशक्तीकरण में पोषण के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ है कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करना। किसी भी समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, परंतु सशक्तीकरण तभी संभव है, जब महिला शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ हो। इस संदर्भ में पोषण का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

पौष्टिक आहार से महिलाओं में एनीमिया, कैल्शियम की कमी, थकान और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। महिला सशक्तीकरण केवल अधिकार देने का विषय नहीं है, बल्कि उन्हें स्वस्थ और सक्षम बनाने का प्रयास भी है। इस मौके पर डॉ. मोनू सिंह, डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेनू जैन, डॉ. समता तोमर और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed