फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women death in meerut

महिला की मौत पर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा   

Thu, 27 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 27 Oct 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
women death in meerut
महिला की मौत के थाने में शिकायत करने आए लोग। - फोटो : अमर उजाला
एक माह से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही शाइस्ता ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने ब्रह्मपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दिल्ली रोड स्थित आयशा हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


महताब सिनेमा के पास पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी उमरदराज की पत्नी शाइस्ता ने मेट्रो प्लाजा के पास आयशा हॉस्पिटल में 16 सितंबर को बच्चे का जन्म दिया था। प्रसव के दौरान महिला की हालत खराब हो गई । परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आवेश मलिक ने महिला को 16 बोतल खून चढ़ाया, इसके बावजूद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती और महिला की हालत लगातार खराब होती गई। उसके बाद परिजनों ने महिला को केएससी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा करते हुए डॉ. आवेश मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed