{"_id":"6a47ca35323012ed23022f93","slug":"women-clash-over-cooking-stove-smoke-three-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112866-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चूल्हे के धुएं को लेकर महिलाओं में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चूल्हे के धुएं को लेकर महिलाओं में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला मंडी मेनका में शुक्रवार को उधार के रुपये और चूल्हे के धुएं को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
पहले पक्ष की सितारा पत्नी हारुन और कहकशा पत्नी फहीम का आरोप है कि उन्होंने दूसरे पक्ष को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। इसके बाद दोनों महिलाएं सरधना थाने पहुंचीं और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की सुनमी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कहकशां और सितारा ने उनके मकान की दीवार से सटाकर चूल्हा जला रखा था, जिससे उठने वाला धुआं उनके घर में भर रहा था। विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की गई। दोनों पक्षों की महिलाओं का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --