{"_id":"693ebea39f0304a227040e7e","slug":"women-athletes-showed-their-strength-in-the-weightlifting-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-145568-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
- सूरजमल मॉडर्न इंटर काॅलेज में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूरजमल मॉडर्न इंटर काॅलेज सकौती में रविवार को अस्मिता वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना दम दिखाया। मेरठ जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
खेल स्पर्धा में 45 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल ने पहला, वंशिका ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 49 किलोग्राम वर्ग में सरोजनी ने प्रथम, सृष्टि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम वर्ग में दिशा ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 59 किलोग्राम वर्ग में ज्योति पहले स्थान पर रहीं। वहीं, 64 किलोग्राम में वंदना ने पहला स्थान पाया, दीपिका ने द्वितीय और प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 71 किलोग्राम में शोभा ने प्रथम, 48 किलोग्राम में प्रिया ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
तृतीय स्थान पर मोनी रहीं। अन्य वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, आरोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋचा सिंह, सचिव अमरनाथ व मुख्य अतिथि विमल शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।