फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women are not safe in meerut, anti romeo squad not alert in meerut police claims fake

यूपी: आधी आबादी असुरक्षित, पुलिस के दावे हवाई, बदमाशों से खुद ही मुकाबला कर रहीं बहू-बेटियां

Sat, 05 Dec 2020 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Dec 2020 11:34 AM IST
सार

  • बदमाशों से खुद ही मुकाबला कर रहीं बहू-बेटियां, चार दिन में सामने आए चार मामले

विज्ञापन
women are not safe in meerut, anti romeo squad not alert in meerut police claims fake
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना एंटी रोमियो स्क्वॉयड और फिर मिशन शक्ति अभियान फेल साबित हो रहा है। मेरठ  शहर में महिलाएं असुरक्षित हैं। बीते चार दिनों में महिलाओं के साथ लूट की चार वारदात हुईं। उन्होंने खुद की बदमाशों से मुकाबला कर बहादुरी का परिचय दिया। पुलिस औपचारिकता पूरी करती रही। 

विज्ञापन


हालात ये हैं सड़क पर पुलिस गश्त करते तक नहीं नजर आ रही। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति अभियान कहां चल रहा है। 
विज्ञापन


बीते चार दिनों में हुईं वारदात 
30 नवंबर: टीपी नगर थानाक्षेत्र के भोला रोड पर किसान की बेटी सुमन से बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सुमन बदमाशों से भिड़ गई और अपना मोबाइल उनसे छीन लिया। बदमाशों को मौके से भागना पड़ा। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

01 दिसंबर: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के संत विहार निवासी इंजीनियर की पत्नी गीता से बदमाशों ने पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन गीता ने एक लुटेरे को दबोच लिया। इस वारदात से भी पुलिस ने सबक नहीं लिया।

02 दिसंबर: कंकरखेड़ा में हेड कांस्टेबल की पत्नी संजीता ंसे बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। संजीता ने बदमाशों से मुकाबला किया। वह हिम्मत नहीं हारीं तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने औपचारिकता निभाई और जांच शुरू की।

03 दिसम्बर: शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पास तनिया गुप्ता से बदमाशों ने पर्स छीना। तानिया बदमाशों से भिड़ीं और उनको दबोच लिया। अकेली तानिया ने बदमाशों को सबक सिखा दिया। दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तानिया ने उनकी बाइक नहीं छोड़ी।

छेड़छाड़ की भी हो रहीं वारदात
बाजार और सड़कों पर महिलाओं का निकलना दूभर है। आएदिन छेड़छाड़ की वारदात सामने आ रही है। शास्त्री नगर में चार दिन पहले एक युवती के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद पथराव भी हुआ था। सिविल लाइन के साकेत में महिला के साथ छेड़छाड़, पांडवनगर में छात्रा से छेड़छाड़, आबूलेन पर युवती से छेड़छाड़ समेत कई ऐसी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी सड़कों से पुलिस नदारद रहती है।

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता पर है। एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति अभियान पूरी तरह से चलाया जाएगा। महिलाओं से छेड़छाड़ या फिर स्नैचिंग की वारदात होने पर थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। -राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed