फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women also play an important role in keeping the environment safe

Meerut News: पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी महिलाओं की अहम भूमिका

Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Women also play an important role in keeping the environment safe
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी महिलाओं की अहम भूमिका है। दरअसल, पारंपरिक रूप में हमारे घरों में पानी को एकत्रित करने के लिए मिट्टी के घड़ों के पानी सेवन किया जाता था। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पूजन व हवन सामग्री में प्राकृतिक जड़ी-बूटियां का प्रयोग किया जाता था। यह सारे कार्य हमारे घर की स्त्रियों द्वारा किए जाते रहे हैं। स्त्री सृष्टि का सृजन करती हैं। वह प्रकृति के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती रही हैं।
विज्ञापन

आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को वसुधा इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। इसका विषय ‘पर्यावरणीय स्थिरता में महिलाओं की भूमिका’ रहा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और पर्यावरण का ह्रास आपस में जुड़े हुए हैं। सिर्फ महिलाओं के प्रयास से ही नहीं बल्कि इस पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों का समर्थन भी पर्यावरणीय समस्याओं से मुक्ति दिला पाएगा। पर्यावरणीय दृष्टि से हम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन ज्यादा कर रहे हैं। लोगों को इस बात के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

कवि डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर सिंह ने महिलाओं की उपलब्धियों पर कविताएं सुनाईं। भूतपूर्व आईएएस ऑफिसर डॉ. प्रभात राय ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को संदर्भित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा को युवाओं का परम कर्तव्य बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने किया। कार्यक्रम में प्रो. कल्पना चौधरी, पूनम लखनपाल, हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, पुष्पेंद्र शर्मा, ब्रज भूषण गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, जगमोहन शाकाल, सौरभ दिवाकर शर्मा, पूजा राजपूत, भावना यादव, रिषी कौशिक और रिषभ पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed