फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's death, parents accused of murder

Meerut News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 23 Sep 2024 07:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, parents accused of murder
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में रविवार सुबह विवाहिता शमा (32) की मौत हो गई। पड़ोसियाें की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाद में मायके पक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोदीनगर निवासी मुकुल ने बताया कि उनकी बहन शमा की शादी पांच वर्ष पहले मेरठ ब्रह्मपुरी निवासी रवि के साथ हुई थी। बहन के एक बेटा और एक बेटी है। रविवार को शमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन की मौत की खबर भी नहीं दी। पड़ोसियों ने फोन कर घटना के बारे में बताया। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मां की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बीमारी के चलते विवाहिता की मौत की जानकारी ससुराल पक्ष ने दी है। मायके पक्ष ने कानूनी कार्रवाई सें इन्कार कर दिया था। संवाद
विज्ञापन

----
पति से विवाद के बाद महिला ने की जान देने की कोशिश
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली रुबी (32) का रविवार रात फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला को अस्पताल ले जाया गया। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। थाना पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed