{"_id":"654404da74ce4436da0863d6","slug":"womans-condition-worsens-after-swallowing-poisonous-substance-at-ssp-office-meerut-news-c-72-1-smrt1021-7891-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसएसपी कार्यालय पर विषैला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसएसपी कार्यालय पर विषैला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी कार्यालय के गेट पर विषैला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ गई। वह पति से विवाद की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची थी। फोन करने के बाद भी जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो महिला को पुलिस ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लोहियानगर थाने की कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली सीमा का अपने पति आदेश पंवार से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने बताया था कि आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। अब उसका पति अपने परिजनों के कहने पर उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। एसएसपी ने लोहियानगर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
इसके बाद महिला एसएसपी कार्यालय से बाहर निकली और विषैला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह एसएसपी कार्यालय के गेट पर अचेत होकर गिर पड़ी। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने एसएसपी को मामले की सूचना देते हुए फोन कर एंबुलेंस बुलाई। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर बदहवास पड़ी रही। एंबुलेंस के नहीं आने पर पुलिस ने अपनी गाड़ी से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि महिला के परिजनों से बात की जा रही है। दंपती के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।