{"_id":"6517311b57d1dd2c8106bbd4","slug":"womans-condition-worsened-due-to-loud-sound-of-dj-she-died-of-heart-attack-meerut-news-c-44-1-smrt1055-1371-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीजे की तेज आवाज से महिला की हालत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीजे की तेज आवाज से महिला की हालत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। गंगनहर के सरधना पुल पर बृहस्पतिवार रात गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। घर लौटने पर उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। त्योहार के मौके पर परिवार में मौत से कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी ज्योति (24) पत्नी रवि कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी। बृहस्पतिवार रात ज्योति अपने पति और पड़ोस की महिलाओं के साथ सरधना गंगनहर पुल पर गणपति विसर्जन यात्रा देखने गई थी। परिजनों ने बताया कि इस दौरान डीजे की तेज आवाज से ज्योति की हालत बिगड़ गई। इसके बाद रवि उसे लेकर घर लौट आया। घर पहुंचने पर विवाहिता के सीने में तेज दर्द होने लगा। हार्ट अटैक आने से ज्योति की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।