फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's body found outside post-mortem house; identity not established.

Meerut News: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान

Mon, 29 Jun 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found outside post-mortem house; identity not established.
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम पर रखा, पहचान का प्रयास जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है।

शहर में गढ़ रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के पास नाले के किनारे पर सोमवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला के शव को देखकर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। महिला का शव उल्टा पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को सीधा कर पहचान कराने की कोशिश की। मगर महिला की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने पुलिस का बताया कि महिला सड़क पर घूमती रहती थी। लोगों से खाना मांगकर खाती थी। महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। महिला का मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन पूर्व उपचार हुआ था। पुलिस महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।मृतका की आयु करीब 35 साल है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि महिला के फोटो जिले के थानों के अलावा आसपास के जिले में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed