फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's body found hanging in Badhla.

Meerut News: बढ़ला में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 30 Sep 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Badhla.
मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। बढ़ला गांंव में बुधवार शाम महिला निशा का शव बरामदे में लगे कुंदे से चुनरी से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार ने पुलिस मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी हुकम सिंह ने अपनी पुत्री निशा की शादी छह वर्ष पूर्व आलमगीरपुर बढ़ला निवासी धर्मवीर के बेटे सचिन के साथ की थी। शादी के बाद निशा ने तीन बच्चों के जन्म दिया। बुधवार को निशा के ससुराल पक्ष के लोग किसी कार्य से घर से बाहर गए। देर शाम निशा की ननद मीनाक्षी घर पहुंची तो भाभी का शव फंदे पर लटका देखा।चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी उस ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव काे नीचे उतारा और मृतका के मायके पक्ष के लोगों को खबर की। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने घटना पर पहुंच कर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार परीक्षितगढ़ किठौर कुलवीर सिवाच व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पुत्र मयंक (5), पुत्री वैष्णवी (3) और नायरा (1) है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed