फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman who Breast Feed the child is allowed For Qaza in Ramadan

बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिला को रोजा कजा करने की छूट, रोजेदार ऐसे करें शंकाओं का समाधान

Sun, 12 May 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
woman who Breast Feed the child is allowed For Qaza in Ramadan
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहारनपुर में हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। शनिवार को जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम कारी इसहाक गोरा ने सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला के लिए रोजा कजा करने की छूट है। बताया कि खुद को ऐसे कामों से बचाएं, जो अल्लाह, देश और कानून के खिलाफ हो। शरीयत के मुताबिक किसी को तकलीफ न पहुंचाएं। अल्लाह को वह इंसान बिल्कुल पसंद नहीं है, जो दूसरों को तकलीफ पहुंचाता है। हमें ऐसे काम करने चाहिए, जो अल्लाह को पसंद हो। 

विज्ञापन


सवाल:- देवबंद निवासी शगुफ्ता ने पूछा कि उनका एक वर्ष का बच्चा है, जो कमजोर है। वह उनका ही दूध पीता है। अब रोजे की हालत में दूध पिलाने में दिक्कत आती है, जिसकी वजह से बच्चे की तबियत पर असर आ रहा है। ऐसी सूरत में शरीयत क्या कहती है।
विज्ञापन

जवाब:-शरीयत में आया है कि अगर बच्चे और महिला की तरफ से अंदेशा है कि रोजे की हालत में दूध न पिलाने की वजह से बच्चे की सेहत पर असर आ रहा है तो इजाजत है कि वह रोजा न रखे और बाद में उसकी कजा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल:- घंटाघर निवासी रणजीत सिंह ने पूछा कि वह रोज देखते हैं कि रात में तरावीह के बाद कुछ युवा एक बाइक पर तीन सवारी बैठकर तेजी से वाहन दौड़ाते हैं और घूमते फिरते हैं। यहां तक कि हाईवे पर रेस लगाते हुए नजर आते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है और खुद उनके साथ भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसी सूरत में शरीयत उन लोगों के लिए क्या हुकुम देती है।
जवाब:- यह कानूनी अपराध है। हमारे देश का कानून इस तरह का काम करने को मना करता है। शरीयत के अनुसार हम जिस देश के बाशिंदे हैं, उसका कानून मानना हमारा मजहबी और दीनी फर्ज है। दूसरों को तकलीफ पहुंचाना शरीयत में बहुत बड़ा गुनाह है, जो लोग इस तरह घूमते फिरते हैं, वह यकीनन शरीयत और देश के कानून के खिलाफ है। ऐसे लोगों को अल्लाह से अपने गुनाह की तौबा करनी चाहिए। 

सवाल:- मोहल्ला काजी निवासी अनस रहमान ने पूछा कि वह रोजे की हालत में अपने नाखून कटवा सकते हैं।  इससे रोजे पर कोई असर तो नहीं पड़ता है। 
जवाब:- रोजे की हालत में नाखून काटे जा सकते हैं। इससे रोजे पर कोई असर नहीं आता है। 

सवाल: छत्ता बारूबल निवासी दानिश सिद्दीकी ने पूछा कि नजले की हालत में विक्स या बाम लगाने पर रोजा टूट जाएगा या मकरू होगा। 
जवाब: ऐसी ही हालत में रोजा मकरू ही नहीं बल्कि टूट सकता है। ऐसे विक्स या बाम नहीं लगाना चाहिए। 

इन नंबों पर पूछे सवाल 
सहारनपुर। हेल्पलाइन के नंबर 9897399207, 9557757705, 9319462031, 9319309995  पर दोपहर 12 से तीन बजे तक कोई भी व्यक्ति सवाल पूछ सकता है। इनके अलावा व्हाटसएप नंबर 9897399207, 9557757705 पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed