फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman threatened in court premises, complaint to SSP

Meerut News: अदालत परिसर में महिला को दी धमकी, एसएसपी से शिकायत

Thu, 08 Jan 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman threatened in court premises, complaint to SSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव शाहपुर जैनपुर निवासी महिला ने भूमि विवाद में कुछ लोगों पर अदालत परिसर में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शाहपुर जैनपुर निवासी अंजू पत्नी राजेंद्र ने बताया कि गांव स्थित भूमि को लेकर बंटवारे का वाद अपर नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को सुनवाई थी, जिसमें वह अपने पति के साथ न्यायालय पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि सुनवाई के बाद वह न्यायालय परिसर से बाहर निकल रही थी, तभी गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने स्वयं को जमीन का सौदा कराने वाला बताते हुए हिस्सा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के पास रिवॉल्वर भी थी, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक भूमि के हिस्सेदार नहीं हैं, इसके बावजूद वह जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed