{"_id":"5d7e9c808ebc3e01740f5965","slug":"woman-sucide-in-salawa-village-sardana-news-mrt4435308135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सरधना। सलावा गांव में शनिवार रात्रि में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला का शव फंदे पर लटके देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
धौलाना के नंदपुर गांव निवासी एक महिला की शादी सलावा गांव में हुई थी। किसी बात को लेकर महिला का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शनिवार को परिवार में फिर से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो हंगामा खड़ा हो गया। महिला रात्रि के समय अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंचे और इस मामले में कुछ लोगों ने उनसे बातचीत की। जिसके बाद इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। उपेंद्र मलिक का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई जानकारी नहीं दी गई।