मेरठ में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, भिखारी पर घटना को अंजाम देने का अंदेशा, नजदीकी पर भी शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के जानी खुर्द थानाक्षेत्र में बुधवार को गांव कलंजरी में बुधवार सुबह एक महिला की घर में घुसकर चाकू घोंपकर कर दी गई। इस सनसनी घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पुलिस को अंदेशा है कि किसी भिखारी ने लूटपाट के चलते घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस रंजिश के चलते किसी नजदीकी पर भी शक जताते हुए जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गांव कलंजरी निवासी राजू राजस्थान के भिवाड़ी में होटल में काम करता है। राजू का परिवार गांव में ही रहता है। राजू का बेटा आशु बुधवार सुबह नौ बजे तो बेटी शैली करीब सवा नौ बजे कॉलेज चले गए थे। इस दौरान राजू की पत्नी कुमुद (45) घर पर अकेली थी।
सुबह करीब 11 बजे कुमुद का देवर दीपक किसी काम से घर आया। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दीपक दरवाजा खोलकर घर में घुसा तो बरामदे में कुमुद खून से लथपथ मृत पड़ी थी। यह देखकर दीपक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सीओ सरधना आरपी शाही और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गले में फंसा था चाकू, दो पहलुओं पर जांच
पुलिस के अनुसार बताया गया कि घटना सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच होना मानी जा रही है। ग्रामीणों ने इस दौरान एक भिखारी को राजू के घर के आसपास ही घूमना बताया गया, जिससे घटना किसी भिखारी द्वारा करने का अंदेशा है। लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं, जिससे घटना में किसी जान पहचान या नजदीकी के होने का अंदेशा है।
घटना को घर में काम आने वाले चाकू से अंजाम दिया गया। यह चाकू कुमुद के गले में ही फंसा हुआ था। कुमुद के गले में चाकू के गहरे घाव थे। फर्श खून पर फैला हुआ था। बराबर के कमरे में रखी सेफ का सामान भी फर्श पर फैला हुआ था।
माना जा रहा है कि किसी गहरी रंजिश में इस तरह से हैवानियत से हत्या की घटना की गई और इसे लूटपाट की तरफ इशारा दिया गया। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सरधना के अनुसार भिखारी की तलाश में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। परिवार या गांव में किसी से मृतका या उसके परिवार की रंजिश तो नहीं थी, इस पर भी जांच चल रही है।