फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman sexually exploited on pretext of marriage, blackmailed by making video

Meerut News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 20 Mar 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman sexually exploited on pretext of marriage, blackmailed by making video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना दौराला क्षेत्र की एक महिला ने गांव में पानी की टंकी निर्माण करने आए ठेकेदार पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से घरेलू विवाद चल रहा है। वह पिछले करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। गांव में बन रही पानी की टंकी के ठेकेदार का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि ठेकेदार ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed