{"_id":"69aaf83077c9c1909a04f50c","slug":"woman-sexually-assaulted-after-entering-her-house-meerut-news-c-73-1-mct1008-106554-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर किया महिला का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर किया महिला का यौन शोषण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला के साथ घर में घुसकर कस्बा निवासी आरोपी ने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर में अकेली थी। इसी बीच कस्बा निवासी आरोपी उसके घर में घुस आया। आरोपी ने जबरन उसके साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी कॉल कर परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।