फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman's car hit to byke

शास्त्रीनगर में कार से बाइक टकराने को लेकर विवाद, बखेड़ा

Mon, 12 Apr 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
woman's car hit to byke
शास्त्री नगर में कार से बाइक टकराने पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर दो में रविवार शाम कार और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। कार एक महिला चला रही थी। महिला ने बाइक सवार किशोर को थप्पड़ जड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शास्त्री नगर सेक्टर निवासी एक महिला डॉक्टर रविवार शाम अपनी कार से कहीं जाने के लिए निकलीं। सेक्टर दो में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक से कार की टक्कर हो गई। इससे कार का बंपर टूट गया। इस पर गुस्साई महिला ने बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पाकर नौचंदी पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थाने में भी महिला ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में कार का बंपर सही कराने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हो गया था। अब सुलह हो गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed