फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman riding bike dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to truck collision
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार रात ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ एक साल के छोटे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराकर घर से सोने के लिए कपड़े लेेने जा रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी दीपक पुत्र अनिल कुमार की शादी करीब दो साल पहले पूनम (25) के साथ हुई थी। महिला का एक वर्ष का बेटा लक्ष्य है। बुधवार को महिला मासूम बेटे को बागपत रोड पर मंगलम अस्पताल में भर्ती कराकर पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। घर से महिला को अस्पताल में रहने के लिए रजाई और कंबल लाने थे। पति बाइक चला रहा था और महिला पीछे बैठी थी। ट्रांसपोर्ट नगर में चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इस बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक में एक लोहे का एंगल भी निकला हुआ जो महिला के शरीर में घुस गया। बाइक चला रहा दीपक भी घायल हो गया। टीपीनगर एसएसआई संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला को केएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि चालक वृंदावन निवासी दौलपुर थाना कंचनपुर, धौलपुर राजस्थान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed