फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman riding a scooter dies after being hit by a canter

कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल महिला की मौत

Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a scooter dies after being hit by a canter
दौराला (मेरठ)। थाना क्षेत्र के मटौर गांव के पास शनिवार सुबह कैंटर की साइड लगने से स्कूटी सवार युवक और उसकी भाभी घायल हो गए थे। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को महिला नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के चलसीना गांव निवासी मनीष स्कूटी से भाभी नेहा के साथ मेरठ स्थित एक मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आया था। लौटते समय जब उनकी स्कूटी मटौर गांव के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इस कारण स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर मौके से भागने लगा। राहगीरों व पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया था। आरोपी चालक की पहचान बिहार के डूंगरी गांव निवासी जफर के रूप में हुई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर कराया था। रविवार को महिला की अस्पताल में मौत हो गई। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed