फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Reaches SSP Office with Knife, Threatens Self-Harm; Police Calmly Take Control

मेरठ: चाकू लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, नस काटकर जान देने की धमकी; पुलिस ने सूझबूझ से किया काबू

Fri, 25 Sep 2026 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के बाहर चाकू लेकर पहुंची महिला ने नस काटकर जान देने की धमकी दी। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद समझाकर महिला को काबू किया और चाकू कब्जे में लिया।

विज्ञापन
Woman Reaches SSP Office with Knife, Threatens Self-Harm; Police Calmly Take Control
महिला को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला हाथ में चाकू लेकर पहुंच गई। महिला ने नस काटकर जान देने की धमकी दी। करीब आधे घंटे तक वह पुलिस को चुनौती देती रही। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से महिला को समझाकर शांत किया और उसके हाथ से चाकू लेकर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

चाकू लेकर एसएसपी ऑफिस के बाहर पहुंची महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला हाथ में चाकू लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंची और विरोध जताने लगी। उसने नस काटकर जान देने की धमकी दी। महिला को चाकू के साथ देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीलिंग का खौफ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उल्देपुर में जुटे कॉलोनी मालिक और खरीदार, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक पुलिस को देती रही चुनौती
महिला करीब आधे घंटे तक चाकू हाथ में लेकर पुलिस से बात करती रही। पुलिसकर्मियों ने धैर्य रखते हुए उसे समझाया और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की। बातचीत के जरिए महिला को शांत करने के बाद पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया।

युवक पर परेशान करने का आरोप
महिला का आरोप है कि एक युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। उसका कहना है कि इस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।

पुलिस ने महिला को काबू करने के बाद पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला की शिकायत और युवक पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed