{"_id":"6a3172cd262274697204e72e","slug":"woman-murdered-body-stuffed-in-a-sack-and-thrown-into-the-ganges-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105025-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला की हत्या कर शव बोरी में भर कर गंगा में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला की हत्या कर शव बोरी में भर कर गंगा में फेंका
विज्ञापन
- हस्तिनापुर में मिला शव, मृतका की पहचान नहीं हो सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गांव बस्तोरा नारंग के समीप मंगलवार को गंगा घाट पर एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। महिला के पैर रस्सी से बंधे हुए है, जिससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या करके शव गंगा में फेंका गया है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है।
मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीण गंगा किनारे खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में बह रहे शव पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि शव महिला का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
सीओ पंकज लवानिया के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण बुरी तरह गल-सड़ चुका था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। महिला के दोनों पैर रस्सी से प्लास्टिक की बोरी में बंधे हुए थे। शव पर कपड़े मौजूद थे, लेकिन लंबे समय तक पानी में रहने के कारण वे भी क्षतिग्रस्त हो चुके थे। सीओ ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -