{"_id":"5d0b7f738ebc3e2f5b612c8d","slug":"woman-misbehaved-by-two-men-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, भतीजे संग मारपीट, पीड़ितों की बाइक लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, भतीजे संग मारपीट, पीड़ितों की बाइक लेकर हुए फरार
Thu, 20 Jun 2019 06:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में एक महिला से सामूहिक करने की दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां अपने भतीजे संग देहात क्षेत्र के रास्ते जा रही महिला के साथ दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला के भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेहट थानाक्षेत्र में एक ग्राम निवासी महिला ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बताया कि वह पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते पर अपने भतीजे संग बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और आतंकित कर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर भतीजे के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद वे पीड़ितों की बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पंहुचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन