फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman leaves job due to fear of miscreants, complains to SSP

Meerut News: मनचले के डर से महिला ने छोड़ी नौकरी, एसएसपी से शिकायत

Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Woman leaves job due to fear of miscreants, complains to SSP
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक मनचले पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के डर से उसने नौकरी छोड़ दी है। आरोपी ने पीड़िता की बेटी से भी छेड़छाड़ की। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। पीड़िता ने आरोपी के छेड़छाड़ करते के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह एक क्लीनिक पर नौकरी करके अपना और बेटी का भरण पोषण करती है। पीड़िता का आरोप है कि जाग्रति विहार सेक्टर आठ का रहने वाला एक युवक क्लीनिक जाते समय कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा है। आरोप है कि आरोपी की कई बार रास्ते में रोक कर पीड़िता से छेड़छाड़ कर चुका है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि आरोपी ने पीड़िता की बेटी से भी छेड़छाड़ की। आरोपी के डर के कारण पीड़िता ने क्लीनिक जाना छोड़ दिया है। उधर, एसएसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में सीओ सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed