{"_id":"5fea39d08ebc3e3fbe0ec808","slug":"woman-killed-by-a-nodal-officer-convoy-mawana-news-mrt5178772179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी के काफिले की गाड़ी से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी के काफिले की गाड़ी से महिला की मौत
विज्ञापन
मवाना। कस्बे में मिल रोड पर सोमवार को सड़क हादसे में पचपन वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्कूटी चला रहे उसके भतीजे ने प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले में शामिल एसडीएम की गाड़ी के चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाया। उसने थाने में तहरीर दी है।
बताया कि नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद का काफिला समिति का निरीक्षण करने के उपरांत चीनी मिल की ओर जा रहा था। नोडल अधिकारी की गाड़ी के पीछे एसडीएम की गाड़ी चल रही थी। ये मिल रोड स्थित डाकघर के सामने पहुंचे तो एक युवक की स्कूटी फिसल गई। इस पर सवार महिला राजेश देवी काफिले में शामिल किसी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गई।
इस पर तहसीलदार अजय उपाध्याय घायल महिला को गाड़ी से सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तुरंत मेरठ रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परीक्षितगढ़ के गांव अमीनाबाद निवासी संदीप पुत्र कंवरपाल ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि वह स्कूटी से अपनी बुआ राजेश के साथ गांव माखनगर जा रहा था। वे मिल के समीप स्थित एटीएम के सामने पहुंचे तभी सामने की तरफ से एसडीएम मवाना की गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे राजेश नीचे गिर गई तथा जीप उनके सिर के ऊपर से गुजर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
उधर, उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल का कहना है उनकी गाड़ी से दुर्घटना नहीं हुई है। जिस समय उनकी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में पड़ी थी तथा युवक पास में खड़ा था। उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी से घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए भिजवाया।