फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman jumps into Siwal Ganga Canal, search continues

Meerut News: सिवाल गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Mon, 09 Feb 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Siwal Ganga Canal, search continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। सिवाल गंगनहर पुल से सोमवार शाम ई-रिक्शा से उतरी एक महिला ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी है।
सोमवार शाम एक महिला मोहिउद्दीनपुर की ओर से एक ई-रिक्शा में सवार होकर आई थी। जैसे ही ई-रिक्शा सिवाल गंगनहर के बंद पुल के पास पहुंची तो महिला ने रिक्शा को रुकवाया और उतरते ही बिना कुछ सोचे-समझे उफनती गंगनहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद ई-रिक्शा चालक घबराकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी राहगीर ने जानी पुलिस को दी। जानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ओर महिला की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों और ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है। महिला की उम्र और हुलिया के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके परिजनों से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी सूचना देने वाले अज्ञात राहगीर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने घटना की जानकारी नहीं दी है। पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed