फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman jumps into Ganganahar after dispute with husband

Meerut News: पति से विवाद के बाद गंगनहर में कूदी महिला

Wed, 12 Feb 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Ganganahar after dispute with husband
जानी खुर्द (मेरठ)। गंगनहर जानी पुल के पास मंगलवार को बाइक सवार दंपती की कहासुनी हुई। इसके बाद महिला गुस्से में जान देने के लिए गंगनहर में कूद गई। महिला को मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने गंगनहर से बाहर निकालकर जान बचा ली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे जिला बागपत के हिसावदा निवासी बाइक सवार दंपती जानी गंगनहर के पास आकर रुके। दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच महिला ने गुस्से में आगबबूला होकर अपने पति को गंगनहर में कूद कर जान देने की धमकी दे दी। पति ने भी गुस्से में पत्नी से कहा कि जा गंगनहर में कूद जा। इतना सुनते ही महिला गंगनहर की ओर दौड़ पड़ी। पति महिला को पकड़ने के लिये पीछे भागा। लेकिन महिला तेजी से दौड़ते हुए गंगनहर में कूद गई।
विज्ञापन

महिला को गंगनहर में कूदते देख पति ने उससे बचाने के लिए शोर मचाया। जिससे सुन पास ही गंगनहर में मछली पकड़ रहे दो-तीन युवक महिला को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गए। युवकों ने हिम्मत कर गंगनहर से महिला को बेहोशी की हालत में बाहर निकल लिया। थोड़ी देर बाद महिला को होश आ गया। इसके बाद महिला का पति उसे बाइक पर बैठा कर वापस घर के लिए लौट गया। घटना की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। थाना पुलिस ने भी ऐसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed