फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman jumps into Gangahar, youth rescued

महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया

Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Gangahar, youth rescued
महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया
विज्ञापन

सरधना। मंगलवार दोपहर एक वृद्ध महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। लोगों ने महिला को पानी में छलांग लगाते देख लिया, जिसके बाद कुछ युवकों ने नहर में कूदकर महिला को पानी से बाहर निकाला। महिला को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मंगलवार दोपहर सरधना गंगनहर पुल पर एक वृद्ध महिला को लोगों ने टहलते देखा। कुछ देर बाद वृद्धा ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गंगनहर की पटरी से गुजर रहे लोगों ने उसे पानी में कूदते देख लिया। उसे बचाने के लिए कई युवक नहर में कूद गए और महिला को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला बेहोश हो चुकी थी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और वृद्धा को सीएचसी लेकर पहुंची। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। महिला ने अपना नाम पता दौराला निवासी रामा (62) पत्नी धर्मवीर बताया। उसने गंगनहर में कूदने का कारण नहीं बताया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed