फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman inspector of Delhi Police robbed on Meerut-Baghpat highway

Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर दिल्ली पुलिस की महिला दरोगा से लूट

Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman inspector of Delhi Police robbed on Meerut-Baghpat highway
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत हाईवे पर रविवार देर रात बदमाशों ने दिल्ली पुलिस की महिला दरोगा रिंकी यादव से लूटपाट की। कार सवार बदमाशों ने महिला दरोगा की कार रोककर उनसे दो सोने की चेन और एक अंगूठी लूट ली और भाग गए। घटना की तहरीर पीड़िता ने जानी थाने में खिलाफ दी है।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव डोलचा निवासी महिला दरोगा रिंकी यादव वर्तमान में दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। रिंकी की शादी बीते 11 फरवरी को रामपुर जिले के आगा नगर निवासी युवक से हुई थी। रविवार शाम वह अपने पति और रिश्तेदारों के साथ कार से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही उनकी कार बागपत बाईपास से मेरठ-बागपत हाईवे की ओर मुड़ी, एक कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने नंगला जमालपुर के पास उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया और डरा-धमकाकर दो सोने की चेन और एक अंगूठी लूट ली। घटना के तुरंत बाद रिंकी यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला दरोगा ने इस संबंध में जानी थाने में लिखित तहरीर दी है। वही सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द घटना के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed